एल आई सी पालिसी सरेंडर कैसे करें? LIC Policy Surrender Form Download नियम दस्तावेज

LIC (life insurance corporation of india) भारत की एक ऐसी संस्था है। जो लोगों का बिमा कर के उन्हें सुरक्षा प्रदान करती है। LIC के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के बिमा किये जाते हैं। जिनका लाभ उठाकर लोगों को अपना और अपने परिवार के भविष्य में आने वाली मुसीबतों से लड़ने में सहायता मिलती है। यह एक तरह के सुरक्षा कवच के रूप में काम करती हैं। LIC से सबंधित अनेक नियम कायदे बनाये गए हैं। जिनका पालन करना हर अधिकारी और बीमाकर्ता का मुख्य कर्तव्य होता है। इसी श्रेणी में इस लेख के माध्यम से जानेंगे। कि कैसे अपनी LIC Policy Surrender किया जा सकता है :-

LIC पॉलिसी क्या है? What is LIC Policy?

एल आई सी पालिसी के अंतर्गत जितने भी बीमे करवाएं जाते हैं। वह बीमकर्ता के बजट के अनुसार होते हैं। व अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी बीमे के लिए आवेदन कर सकता है। इन पॉलिसियों में अनेक प्रकार के बीमे होते हैं। जैसे गंबीर बीमारी पर कोई Policy या किसी सड़क दुर्घटना से संबंधित Policy इसी प्रकार अन्य कई पॉलिसियां भी होती हैं। जिनके लिए बिमा कर्ताओं को तय महीनों या सालों के अनुकूल प्रीमियम के रूप में धनराशि LIC के दफ्तर में जमा करवानी पड़ती है। या फिर ऑनलाइन भी जमा करवाई जा सकती है।

एल आई सी पालिसी सरेंडर कैसे करें? LIC Policy Surrender Form Download नियम दस्तावेज

प्रीमियम भुगतान –

आप एक ही समय पर दो या दो से अधिक पॉलिसियां करवा सकते हैं। पर आप को इसके लिए समय समय पर प्रीमियम का मैचुरिटी तारीख तक भुगतान करना चाहिए। आप Policy करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें, कि आप जो भी Policy करवा रहे हैं। क्या वह आप उस से जुडी किश्तों को तय सीमा तक दें पाएंगे। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। तो आप को भविष्य में भारी घाटा भी पहुंच सकता है।

प्रीमियम का अंत तक भुगतान करने पर ही बीमाकर्ता को उचित लाभ मिल पाता है। यह लाभ आप के द्वारा करवाये गयी Policy के आधार पर ही तय किया जाता है। लेकिन साथ ही अगर आप अपनी Policy को बीच में ही सरेंडर करवाना चाहते हैं। तो आप करवा सकते हैं। जिस के लिए LIC विभाग की ओर से कई सख्त नियम लागू किये गए हैं। जिसका पालन करने पर ही आप अपनी LIC Policy Surrender करवाने के लिए सक्षम हो पाते हैं।

एलआईसी पॉलिसी सरेंडर क्या है? What is LIC Policy Surrender?

LIC Policy Surrender एक ऐसा अधिकार है। जिस का उपयोग बिमाकर्ता अपनी किसी भी प्रकार की मुश्किल घड़ी के रूप में करता है। जैसे किसी दुर्घटना में आई गंभीर चोट या बीमारी होने पर आदि। इस दुविधा से निपटने के लिए वह लम्बे समय से जिस भी LIC Policy के अंतर्गत प्रीमियम का भुगतान करता है। उसे रोक कर अपने पैसों को मध्य में ही निकलवाने के लिए LIC के दफ्तर में आवेदन कर सकता है। व तय मूल्य के आधार पर पैसे प्राप्त कर के उसे अपने निजी कामों में प्रयोग कर सकता है। LIC को बीच तुड़वाना बीमा कर्ता का अधिकार होता है।

क्या समय से पहले एलआईसी पॉलिसी सरेंडर करवानी चाहिए?

आप लम्बे समय से अपनी Policy का लाभ उठाने के लिए प्रीमियम का भुगतान करते हैं। पर अगर आप ऐसा विचार कर रहे हैं। कि अपनी एल आई सी पालिसी सरेंडर कर लेना चाहिए तो बता दें। कि वैसे तो यह आप का अपना निजी निर्णय होता है। पर विशेषज्ञों के अनुसार बताया गया है। कि LIC Policy Surrender नहीं करवाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर आप को LIC द्वारा दिया जाने वाला लाभ पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है। पर अगर आप की LIC प्रीमियम खत्म होने वाला है। तो आप कोशिश करें कि आप किसी भी तरह से भुगतान कर दें।

अगर आप को कोई अन्य रास्ता नहीं सूझ रहा है। तो आप LIC एजेंट या दफ्तर में जा कर इस बात की जानकारी लें। कि आप की LIC पर कितने प्रतिशित पर आप को लोन मिल रहा है। ऐसा करने पर आप LIC की बची हुई किश्तें भी दें पाएंगे। और लोन का कर्ज भी आसानी से उतार पाएंगे। लेकिन अगर आप को फिर भी कोई अन्य विकल्प नहीं मिल रहा है। तो अपनी एल आई सी पालिसी सरेंडर करवा लें। आइये जानते हैं। कि कैसे LIC Policy Surrender किया जा सकता है।

क्या ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसी सरेंडर कर सकतें हैं? Can I Surrender LIC Policy Online?

कई लोग इस उलझन में रहते है। कि क्या ऑनलाइन ही घर बैठ कर एल आई सी पालिसी सरेंडर करवाई जा सकती है। तो बता दें कि ऑनलाइन LIC Policy Surrender आप नहीं करवा सकतें हैं। और अभी तक LIC द्वारा ऐसा कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। जिसके तहत आप ऑनलाइन एल आई सी पालिसी सरेंडर करवा सकते हैं। आप को इसके लिए अपने LIC दफ्तर जाने की ही आवश्यकता पड़ेगी। व जहां कर आप को संबंधित अधिकारी से मिलना होगा। व तभी एल आई सी पालिसी सरेंडर करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एल आई सी पालिसी सरेंडर के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required for surrender of LIC policy

LIC Policy Surrender करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

मूल Policy बॉन्ड :- सबसे पूर्व में आप को मूल Policy बॉन्ड को जमा करवाना होगा। जो आप को LIC Policy करवाते वक्त दिया गया था। अगर किसी कारण से आप का बॉन्ड गुम हो गया है। तो आप को LIC ब्रांच से ही डुबलीकेट बॉन्ड के लिए आग्रह करना होगा। जिसके लिए एक अलग प्रक्रिया है। बॉन्ड के अनुसार ही यह पता लगाया जा सकता है। कि आप ने किस बीमा योजना के अंतर्गत बीमा करवाया था। और वह Policy कितने समय के लिए करवाई गयी थी।

आवेदन पत्र :- एल आई सी पालिसी सरेंडर करते वक्त आप को आवदेन पत्र भी देना होता है। जिस के ऊपर आप को LIC से संबंधित और अपनी निजी जानकारी देनी होती है। कि आप किस कारण से एल आई सी पालिसी सरेंडर करवाना चाहते हैं।

फॉर्म नम्बर 5074 :-

यह महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक दस्तावेज है। इसको आप LIC के दफ्तर से भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर के निकाला जा सकता है। इसके ऊपर आप को सभी औपचारिक जानकारियों को सही से भरना होता है। क्योंकि यही जानकारी ही सुनिश्चित करती है। कि आप को जल्द से जल्द सरेंडर की गयी रकम के पैसे प्राप्त होंगे।

नेफ्ट करवाना जरूरी :- एल आई सी पालिसी सरेंडर करवाते वक्त आप को NEFT करवाना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते है। तो आप का आवेदन खारिज किया जा सकता है। इसलिए सरेंडर करवाने से पूर्व ही नेफ्ट करवा लें।

पहचान पत्र :- आप को पहचान पत्र से संबंधित भी कोई दस्तावेज जमा करवाना होता है। जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। जिस पर आप का सही नाम पता, उम्र आदि दर्शाएं गए हो।

इन सभी जरूरी कागजों को संबंधित अधिकारी को जमा करवाने के बाद कुछ ही दिनों में आप के बैंक खाते में आप की सरेंडर की गयी रकम आ जायगी।

एलआईसी पॉलिसी सरेंडर फॉर्म कैसे डाउनलोड करें? Download LIC Policy Surrender Form

यदि आपको LIC Policy Surrender Form Download करना है तो नीचे दी गई लिंक पर क्लीक करके डाउनलोड कर सकतें हैं।

LIC Policy Surrender Form Download करने के लिए यहाँ क्लीक करें 

दोस्तों, इस लेख के माध्यम से आप LIC Policy Surrender से जुड़ी जरूरी जानकारियों दी गयी हैं। लेकिन अगर आप इस विषय से जुड़े अन्य किसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। तो आप हमे नीचे कमेंट कर के पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आप के सवालों के जवाब देंगे। व अगर आप को यह जानकारी पसंद आती है। तो आप इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा भी कर सकते हैं।।धन्यवाद।।

Comments (47)

  1. 1lakh 24 hajar ka primium h 1 sal hi bhada uske bad nahi bhada policy surrender hoga ya nahi hoga to kitna milega wapas

    Reply
  2. Sir mera lic,21 sal ka hai jo ki 2012se2033 lekin 12 2019 me tut gaya mai sarendar karu to kitna pracent kating hoga

    Reply
  3. Sir cylinder karne ke kitne dinp baad paisa milta hai.aur 3 saaltak jitna deposit kiya hai itna hi milega na yea usme koi katoti hogi

    Reply
  4. Sir maine lic patna office se karwaya tha to lic surrender v wahi se hoga ya lic ke kisi v office state se ho jayega

    Reply
  5. सर, Lic ki Bima Gold policy में 9 साल तक पैसा जमा किया है ।इधर 5 साल से प्रीमियम जमा नहीं हो पा रहा है ।इसे surrender करने पर कितनी धनराशि मुझे मिलेगी ।

    Reply
  6. Mene Lic ki money back policy li thi
    3 year me mene 36000 bhre he ab me bnd krvana chahta hun to mujhe kitne rupaye vaps milenge

    Reply
  7. Sir mere papa ne hmari policy krai thi lekin onki death k bd hmne vo policy band kradi thi or oski amount bhi le li thi lekin oske bd mere account m LIC ki trf se kuch amount aa jati h so main sir ye puchna chahti hu k ye rupees kis liye aate h or kb tk aate rhenge

    Reply
  8. मेरा 2012 का पॉलिसी है जो दो क़िस्त के बाद से बंद है क्या उसकी जमा राशि वापस मिलेगी और कब मिल पाएगी

    Reply
  9. Sir 10 sal lic jivan saral policy bharne ke bad surrender karne par jama Kiya gaya poora Paisa byaj lagakar milta hai qya lic office me to yahi Bata rahe the jawab pls

    Reply
  10. Sir Mera policy 3 sal jama karke band kar Diya ab policy surrender karna h lekin band gum ho gya h to abhi ham Kya kare

    Reply
  11. मै मनी बैक पॉलिसी बीस साल के लिए लिया था अप्रैल 2022मे जो पूरा होगा मुझे पैसे की आवश्यकता है क्या सरेन्डर करना अभी सही होगा या कितना नुकसान हो सकता है?

    Reply
    • सर मैने जीवन सरल पालिसी थी सरेंडर कीया है तो मुझे कितने दिन मे Account मे पैसा जमा होंगे

      Reply
  12. Mujhe pase ki awshkta hai me surrendered karna chahta hu mere pas adharcard or bank ki kapi hai kya ho jaye ga

    Reply
    • Insurance ka bond bhi hona chahiye. Aur jaha se aapka insurance hua hai usi branch me jakar surrender kar skte hai.

      Reply
  13. Sir mera lic ko 4 saal hua h 3 saal perimium bhara h to muje surender karne par wapas kitna milega pura ya kitna cut hoga

    Reply
  14. AAJ ko 4 Sal Hua men ek policy Kiya tha Lenin men qutarly 2 kisti Jama karwaya, jama kiye Gaye paise kaise milega

    Reply

Leave a Comment